NIA ने तेलंगाना में PFI षड्यंत्र मामले में 11 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तेलंगाना में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के लिए आतंकी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और युवाओं की भर्ती में शामिल होने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र बृहस्पतिवार को हैदराबाद में एनआईए की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इन आरोपियों में 10 तेलंगाना से और एक आंध्र प्रदेश से है। यह मामला शुरू में 4 जुलाई को तेलंगाना के निजामाबाद जिले के छह-टाउन पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और बाद में 26 अगस्त को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Uzbekistan Cough Syrup Death: स्वास्थ्य विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, पूरा प्रोडक्शन बंद करने का दिया निर्देश

अधिकारी ने कहा कि तेलंगाना के अब्दुल खादर, अब्दुल अहद, अब्दुल सलीम, शेख शादुल्ला, फिरोज खान, मोहम्मद उस्मान, सैयद याहिया समीर, शेख इमरान उर्फ इमरान कुरैशी , मोहम्मद अब्दुल मुबीन और मोहम्मद इरफान और आंध्र प्रदेश के शेख इलियास अहमद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी