एनआईए ने नाबालिग बांग्लादेशी की तस्करी के मामले में 10 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By Renu Tiwari | Nov 18, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पूर्वी सीमा पार से ओडिशा में एक नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी करने के आरोपी 10 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष दाखिल आरोपपत्र में एजेंसी ने आरोपियों पर नौकरी का वादा कर लड़की को बहलाने-फुसलाने और फिर पैसा कमाने के लिए उसे अनैतिक तस्करी में धकेलने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: गंभीर के पिच वाले बयान पर पुजारा का पलटवार: बोले, 'गौती भाई से असहमत हूं'

जांच अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर तलाशी ली तथा दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। बयान में कहा गया है कि आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में एजेंसी ने सभी 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

प्रमुख खबरें

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई