ISIS Bioterrorism Conspiracy | NIA ने आईएसआईएस से जुड़ी साजिश मामले में डॉक्टर, दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By रेनू तिवारी | May 06, 2026

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आईएसआईएस (ISIS) से जुड़ी एक बेहद खतरनाक और सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है। एनआईए ने एक डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ अहमदाबाद की विशेष अदालत में आरोपपत्र (Charge Sheet) दाखिल किया है। इन पर सार्वजनिक स्थानों पर 'जैविक जहर' (Biological Poison) का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप है।

इसे भी पढ़ें: Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

 

इसमें कहा गया है कि उन्होंने आईएसआईएस के नापाक एजेंडे को अंजाम देने के लिए रिसिन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। यह अरंडी के बीजों से प्राप्त एक अत्यंत विषैला पदार्थ है, जिसे रासायनिक हथियार की अनुसूची एक के तहत वर्गीकृत किया गया है। यह मामला मूल रूप से गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई नवंबर 2025 में डॉ. मोहिउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद की गई।

चीन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले डॉ. मोहिउद्दीन को एक टोल प्लाज़ा पर उस समय पकड़ा गया था, जब उसकी कार में अवैध हथियार, चार लीटर अरंडी के तेल से भरी एक बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। एटीएस की जांच के परिणामस्वरूप, उसी दिन दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह मामला मूल रूप से गुजरात एटीएस द्वारा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में इसकी गंभीरता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को देखते हुए एनआईए को सौंप दिया गया था। अब दाखिल किए गए इस आरोपपत्र से आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा और कस गया है। 

प्रमुख खबरें

रूस युद्ध में India समेत 47 देशों के लोगों का कर रहा इस्तेमाल: UNGA में बोले Zelenskyy

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब ने आंध्र-ओडिशा तट को किया पार! गजपति से 1,500 लोग सुरक्षित निकाले गए, 10 जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

US Dollar के मुकाबले Rupee 11 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर पहुंचा

India Pacific Relations | भारत को PIF में मिला रणनीतिक साझेदार का दर्जा, प्रशांत महासागरीय देशों के साथ सहयोग होगा मजबूत, जयशंकर ने बताया बड़ा कदम