मणिपुर जबरन वसूली का मामला, NIA ने म्यांमार के एक नागरिक समेत तीन के खिलाफ UAPA के तहत दाखिल किया आरोप पत्र

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2023

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मणिपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के सदस्यों द्वारा कथित जबरन वसूली के एक मामले में यूएपीए के तहत म्यांमार के एक नागरिक सहित तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। एजेंसी के अनुसार, जांच में पाया गया कि आरोपी कथित तौर पर पीपुल्स रिवोल्यूशनरी आर्मी, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी), पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेईपाक (पीआरईपीएके) और यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) सहित आतंकवादी संगठनों के लिए धन जुटा रहा था। 

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय और NIA के बीच हुई बैठक, उत्तर भारत के कैदियों को मिलेगी

आरोपी इन आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के इरादे से धन जुटा रहा था। अब तक की जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित संगठनों के कैडर अपने संगठनों के लिए धन जुटाने के लिए इंफाल और घाटी के इलाकों में लोगों को जबरन वसूली के लिए कॉल कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा