बंगाल हिंसा की हो NIA जांच, शुभेंदु अधिकारी ने लिया साजिश का पर्दाफाश करने का संकल्प

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2025

बंगाल के मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में नए वक्फ अधिनियम को लेकर हुई हिंसा के एक दिन बाद, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ की कई घटनाओं के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की। अधिकारी ने लिखा, "इस तरह के कदम से पर्दे के पीछे से साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड के असली चेहरे को उजागर करने, अपराधियों और भविष्य की घटनाओं की पहचान करने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: वक्फ पर दंगे से 'दहल' उठा पूरा बंगाल, हिंसा करने वाले 110 से अधिक लोग गिरफ्तार

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि मामले को आतंकवाद निरोधी निकाय को सौंपने से त्वरित, गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होगी। धुलियानडांगा और निमतिता स्टेशनों के बीच हिंसक विरोध प्रदर्शन और अवरोध के परिणामस्वरूप, रेल सेवाएं छह घंटे देरी से चलीं। इससे पहले दिन मे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जावेद शमीम ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कम से कम 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कम से कम 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य