ममता के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम हमले की NIA जांच होगी

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2021

पश्चिम बंगाल के श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर हुए हमले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) करेगी। मर्शीदाबाद में रेलवे स्टेशन जाते वक्त 17 फरवरी को जाकिर हुसैन पर बम से हमला किया गया था। वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। ईलाज के लिए उन्हें कोलकाता में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले के लिए एसआईटी जांच का आदेश दिया था। साथ ही जाकिर हुसैन पर हुए बम हमले के लिए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा था। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में फ्रंट फुट पर खेलने को बीजेपी तैयार, PM मोदी 20 और अमित शाह करेंगे 50 रैलियां!

मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है जिसके बाद आला अधिकारी इस मामले में अब तक की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आए हैं उन सभी को ध्यान में रखकर आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस मामले में जानने की कोशिश की जा रही है कि क्रूड बम कहां तैयार किया गया था और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार है। 

प्रमुख खबरें

Houthi Attack On Riyadh Airport | मिड-ईस्ट में भीषण जंग का असर! रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद, हूथी हमलों के आगे कैसे फेल हुआ सऊदी डिफेंस सिस्टम?

US Dollar के मुकाबले Rupee 82 पैसे मजबूत होकर 94.96 पर पहुंचा

Breaking Bad फेम एक्टर RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, सुसाइड की खबर से हॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर

Delhi Weather: राजधानी में AQI 138 के साथ हवा मध्यम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक