NIA ने ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में कश्मीर में आठ स्थानों पर छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल ‘‘सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में सोमवार को कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और सम्बूरा इलाकों में भी छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि ये स्थान दिल्ली कार विस्फोट मामले से जुड़े लोगों से संबंधित हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने डॉ. अदील अहमद राठेर के आवास की तलाशी ली, जिन्हें नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke