NIA Raids In Karnataka | PFI की 'पीएम मोदी को मारने की साजिश' के सिलसिले में NIA ने कर्नाटक में मारा छापा

By रेनू तिवारी | May 31, 2023

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) बेंगलुरु के दक्षिण कन्नड़ जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बुधवार की एनआईए की छापेमारी प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना यात्रा के दौरान उनकी हत्या की साजिश के सिलसिले में है। एनआईए ने पुत्तूर, कुरनाडका, तरिपडपु और कुंबरा गांवों से भी चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। संदिग्धों की पहचान मोहम्मद हारिस कुंबरा, सज्जाद हुसैन कोडिंबदी, फैजल अहमद तारिगुड्डे और समशुद्दीन कुरनाडका के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: मामूली घरेलू विवाद पर शख्स ने अपनी ही जवान बेटी पर धारदार हथिरार से 25 बार काटा, रूह कंपा देने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल

एनआईए सूत्रों के मुताबिक अधिकारी स्थानीय पुलिस की मदद से 16 जगहों पर दस्तावेज सत्यापन करा रहे हैं। प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं से जुड़े घरों, कार्यालयों और अस्पतालों में मंगलुरु के साथ-साथ पुत्तूर, बेल्टंगाडी, उप्पिनंगडी, वेनूर और बंटवाल में एक साथ तलाशी ली गई। एनआईए के सूत्रों का मानना है कि दक्षिण कन्नड़ में उनके नेटवर्क की संभावना हो सकती है, यही वजह है कि जांच के सिलसिले में एनआईए के अधिकारियों की एक टीम दक्षिण कन्नड़ जिले में आई थी।

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च