Khalistani Terror Network Probe | खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए NIA ने पंजाब, हरियाणा में कई जगहों पर छापे मारे

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2025

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने एक बयान में कहा कि जनवरी 2025 में पंजाब के अमृतसर जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला, रूपनगर जिलों और हरियाणा के सिरसा में कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़ें: Air India plane crash: विमान हादसे की जगह पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 200 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

एनआईए ने कहा, ‘‘बीकेआई भारत स्थित अपने सहयोगियों की भर्ती और प्रशिक्षण करने तथा पाकिस्तान सहित विदेश में स्थित अपने सहयोगियों और परिचितों के माध्यम से आतंकवादी संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को धन, हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराने के लिए एक आपराधिक साजिश में संलिप्त रहा है। इस साजिश का उद्देश्य भारतीय धरती पर बड़े पैमाने पर आतंकी वारदातों को अंजाम देना है।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच