अमृतसर मंदिर हमला मामले में एनआईए ने ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 15 मार्च को अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में तीन हथगोले और एक पिस्तौल बरामद की है, जिससे एक बड़े हथियार और विस्फोटक सिंडिकेट से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एनआईए ने .30 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की है, जो शरणजीत को पंजाब में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए आतंकवादी समूहों द्वारा रची गई साजिश के तहत उसके विदेशी आकाओं ने मुहैया कराई थी। मामले में अब तक की एनआईए जांच से पता चला है कि हमले के पीछे यूरोप, अमेरिका और कनाडा में बैठे आतंकवादी आकाओं की साजिश है।

प्रमुख खबरें

नई पारी शुरू करने से पहले Pargat Singh क्यों पहुंचे मनमोहन सिंह के घर?

फ्लाईदुबई घटना: VHP ने पायलट Smit Machhar की बहादुरी पर Congress की चुप्पी पर उठाए सवाल

दो हफ़्तों में पवित्र शहरों पर दूसरा हमला: धार्मिक स्थलों पर हमलों को रोकने की तत्काल ज़रूरत

महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल, पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंची CJP