एंटीलिया मामले की जांच करेगी NIA, विस्फोटकों से भरी वाहन खड़ी मिली थी

By अंकित सिंह | Mar 08, 2021

एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो में मिली जिलेटिन की छड़ों की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। गृह मंत्रालय ने एनआईए को यह जांच सौंपी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास के बाहर से विस्फोट लदा वाहन बरामद होने के मामले की जांच एनआईए करेगा।कुछ दिन पहले ही स्कॉर्पियो के मालिक के मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत हो गई थी। पूरे मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने एनआईए की मांग की थी। अब गृह मंत्रालय ने एनआईए को इसकी जांच सौंप दी है। आपको बता दें कि फरवरी में मुंबई स्थित एंटीलिया के बाहर विस्फोटक बरामद की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया था कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले जिलेटिन की छड़ों को मुंबई पुलिस ने फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया था। एक अधिकारी ने बताया था कि मुंबई के कलीना में स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में कार की जांच की जाएगी जिससे उसमें मौजूद खून के धब्बा, बाल या अन्य कोई सुराग मिल सके। 

प्रमुख खबरें

कायरता इनकी पहचान, Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा प्रहार, कहा- हिंदुस्तान के युवाओं पर मुझे गर्व, हम आपके साथ

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें