निकोल किडमैन होंगी एएफआई में 49वें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित, पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2022

हॉलीवुड अदाकारा निकोल किडमैन को अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) अपने 49वें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाज़ेगा। एएफआई ने यह घोषणा की है। किडमैन (55) इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री होंगी। एएफआई के अनुसार, किडमैन को यह पुरस्कार 10 जून 2023 को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में गाला ट्रिब्यूट में प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मेगालोपोलिस का युग: दुनिया के शहर कैसे विलय हो रहे हैं, पढ़िए रिर्पोट

किडमैन को 2003 में आई फिल्म ‘द आवर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में ऑस्कर से नवाजा गया था। बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें एक बार बाफ्टा, दो बार एम्मी और छह बार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी मिला है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित