बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेसेंक्स 100 अंक के पार; निफ्टी में भी तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

मुंबई।वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी के साथ, सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया। 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुलने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नुकसान की भरपाई करते हुए 100.22 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,159.28 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 52.05 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 17,947.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गयी। इसके बाद एनटीपीसी, पावरग्रिड, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो का स्थान रहा। दूसरी ओर, टीसीएस को छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कंपनी की दूसरी तिमाही का राजस्व उम्मीद से कम रहने के बाद ऐसा हुआ।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू