स्कूल पर हुआ था बोको हराम का हमला, लापता है 110 छात्राएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2018

अबुजा। नाइजीरिया सरकार ने पूर्वोत्तर स्थित एक स्कूल पर बोको हराम के हमले के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 110 छात्राओं के लापता होने की पुष्टि की है। सूचना मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘संघीय सरकार ने योबे प्रांत के दपाची स्थित ‘गवर्नमेंट साइंस एंड टेक्निकल कॉलेज’ की 110 छात्राओं के लापता होने की पुष्टि की है। सोमवार को स्कूल पर हमले के बाद से उनका कोई पता नहीं है। समझा जाता है कि यह हमला बाको हराम के एक गुट के उग्रवादियों ने किया था।’

मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों के कुल 906 छात्रों में से 110 की जानकारी मुहैया कराने में असमर्थ होने के बाद यह बयान जारी किया गया। अपहरण से सेना के उन दावों पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है जिसमें उसने इस्लामी उग्रवादियों के हार की कगार पर होने की बात कही थी। नाइजीरिया में सरकार और बोको हराम के बीच पिछले नौ साल से लड़ाई जारी है।

प्रमुख खबरें

चित्तरंजन दास से लेकर PM मोदी तक: 10 लाख लोगों ने ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में आकर नोतुन बांग्ला की क्रांति का बिगुल बजा दिया?

कौन जीतेगा चुनावी महाभारत? क्या बंगाल में होगा बदलाव? क्या केरल में आखिरी किला बचा पाएंगे वामपंथी?

अमेरिकी कार्रवाई के बाद गड़बड़ाई विश्व व्यवस्था

Bipin Rawat Birth Anniversary: गोरखा राइफल्स से पहले CDS तक, पढ़ें Bipin Rawat की शौर्यगाथा और Unseen किस्से