धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर फरीदाबाद में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

फरीदाबाद साइबर पुलिस की एक टीम ने वैवाहिकवेबसाइट के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नौ अप्रैल को आरोपी ने कथित तौर पर कहा था कि वह उसे उपहार के रूप में आभूषण, अमेरिकी डॉलर और कपड़े भेज रहा है। इसके बाद 11 अप्रैल को उसे कथित तौर पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि वह सीमा शुल्क विभाग से है और उसे (पीड़िता को) 37,500 रुपये शुल्क अदा करना होगा।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि फोन करने वाले ने कथित तौर पर यह भी कहा था कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो सामान सीमा शुल्क विभाग में जमा कर दिया जाएगा।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जब मैंने ‘ट्रैकिंग लिंक’ पर नंबर डालकर जांच की तो कूरियर दिल्ली हवाईअड्डा सीमा शुल्क कार्यालय में दिखा। मैंने बताए गए बैंक खाते में 37,500 रुपये जमा कर दिए, लेकिन कुछ समय बाद मुझे फिर से फोन आया और 98,700 रुपये जमा करने को कहा गया, जो मैंने जमा कर दिए, लेकिन मुझे कोई कूरियर नहीं मिला।’’

पुलिस ने बताया कि साइबर पुलिस टीम ने बुधवार को दिल्ली के महरौली से नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। फरीदाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाइजीरिया के मूसा अली इकेजा के रूप में हुई है और वह वर्तमान में दिल्ली के महरौली में रह रहा था।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल