बिहार में नाइट कर्फ्यू, मंदिर, सिनेमा हॉल और जिम रहेंगे बंद, शादियों में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 50 लोग

By अंकित सिंह | Jan 04, 2022

बिहार में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर आज आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए राज्य में कई पाबंदियों को लागू किया गया है। हालांकि फिलहाल लॉकडाउन को लेकर फैसला नहीं लिया गया है। बिहार सरकार के मुताबिक के 21 जनवरी तक सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। इसके अलावा मॉल, सिनेमा हॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क भी बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में कई और बड़े फैसले ले लिए गए हैं। बिहार सरकार के आदेश के मुताबिक नौवीं तथा उच्चतर शिक्षा के लिए संस्थान 50% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। वैवाहिक समारोह व श्राद्ध कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों को अनुमति होगी। दुकानें एवं निजी प्रतिष्ठान रात 8 बजे तक खोले जा सकेंगे। वहीं आपता प्रबंधन विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 6 जनवरी से 21 जनवरी तक बिहार में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। कक्षा-8 तक स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50% क्षमता के साथ कार्य करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance