कोरोना के मद्देनजर लखनऊ, वाराणसी समेत इन शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू

By अनुराग गुप्ता | Apr 08, 2021

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि सबसे ज्यादा आबाजी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में कोरोना वायरस के टीके की दूसरी खुराक ली 

उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के चलते 40 और लोगों की मौत हो गई तथा 6,023 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण से 40 और लोगों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,964 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 1333, प्रयागराज में 811, वाराणसी में 593, कानपुर में 300 मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे