भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज से नाइट सफारी का शुभारंभ

By दिनेश शुक्ल | Mar 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान रेस्क्यू सेंटर  में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह आज गुरुवार शाम 7.00 बजे रात्रिकालीन सफारी का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा के शुरू होने के बाद अब पर्यटक शाम 7.00 बजे से रात्रि 11 बजे वन विहारी में सफारी का आनंद ले सकेंगे। भोपाल के बडे तालाब के किनारे स्थिति वन विहार में ज्यदातर वह वन्य प्राणी है, जिन्हें रेस्क्यू कर यहाँ लाया गया है। बाघ, हिरण, भालू, चीता, शेर, मोर, मगरमच्छ, घड़ियाल, अजगर, कछुआ सहित अन्य वन्यप्राणी निवास करते है।  

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सिवनी में शोरूम से दो कार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार जैन ने बताया कि चार ट्रिप में नाइट सफारी करवाई जाएगी, जिसमें छह लोग जा सकेंगे। एक ट्रिप एक घंटे की होगी। जिसके लिए पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग के अलावा  मोबाईल नं. 9424790611 और 9424796443 पर भी बुकिंग करवा सकेंगे। वही आज नाइट सफारी के शुभारंभ होने के बाद वन विहार में चार घंटे की नाइट सफारी की पर्यटकों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि