Nikki Haley की 2024 में व्हाइट हाउस के लिए 15 फरवरी से अभियान शुरू करने की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2023

कोलंबिया। भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ निकी हेली राष्ट्रपति पद के लिये अपने अभियान को आधिकारिक रूप देती नजर आ रही हैं। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर के समर्थकों को बुधवार को चार्ल्सटन में 15 फरवरी को एक कार्यक्रम के लिए एक ईमेल आमंत्रण मिलेगा, जिसमें वह अपने अभियान की घोषणा करने की योजना बना रही है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह बताया लेकिन वह इस पर आधिकारिक तौर पर बोलने के लिये अधिकृत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Peshawar Mosque Attack | पाक ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकारा, पाकिस्तान ने ही बोए है आतंकवाद के बीज, अब फसल काट रहा है

हेली की योजनाओं की खबर सबसे पहले ‘द पोस्ट एंड कूरियर ऑफ चार्ल्सटन’ द्वारा दी गई थी। हेली (51) ने छह सालों तक साउथ कैरोलिना की गवर्नर के तौर पर काम किया और फिर उसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में होना है।

प्रमुख खबरें

बच्चों की टॉफी जिद का हेल्दी तोड़: घर पर बनाएं चुकंदर-आंवला कैंडी, सेहत संग स्वाद का संगम

Shashi Tharoor ने किया दिग्विजय सिंह का समर्थन, कांग्रेस में बड़े सुधारों की वकालत की

Digvijay Singh के पोस्ट से कांग्रेस में हलचल, RSS प्रेम पार्टी में पर छिड़ी जंग

Skin Care: ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट खुल गया, सोने से पहले करो बस ये एक काम