Nikon ने भारत में लॉन्च किया अपना नया कैमरा Z8, जानिए इसकी खूबियां

By विंध्यवासिनी सिंह | Jun 27, 2023

प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के लिए एक खुशखबरी है, जानी मानी कैमरा कंपनी निकॉन ने अपना नया कैमरा Z8 को भारत में लांच कर दिया है। यह ऊपर ही स्पष्ट कर दिया गया है कि, यह कैमरा प्रोफेशनल लोगों के लिए है या उन लोगों के लिए है जो ऊंचा शौक रखते हैं, क्योंकि इस कैमरे की कीमत लाखों में है, तो इस कैमरे को वही लोग खरीद सकते हैं जो इससे आमदनी करते हैं या फिर जो नवाबी शौक पालते हैं। 

फोकस की बात चल रही है तो बता दे कि, निकॉन कंपनी का कहना है कि इस कैमरे में दिया गया ऑटोफोकस इतना बेहतरीन है कि आप जिधर जिधर आपकी आंखें मूव करते हैं उधर उधर इसकी मूविंग पोजीशन फोकस करते रहता है।

इसे भी पढ़ें: Dating Apps पर रहना है सुरक्षित तो इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

इतना ही नहीं कैमरे में कैपेबिलिटी और हाई स्पीड फ्रेम कैप्चर भी मिल रहा है। यह प्रोफेशनल कैमरा स्पोर्ट्स, फैशन, लैंडस्केप, वेडिंग के साथ-साथ वाइल्डलाइफ की शूटिंग के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इस कैमरे से आप आसानी से सिनेमैटोग्राफी भी कर सकेंगे। 

निकॉन कंपनी का कहना है कि उनके इस नए Z8 में स्टोरी टेलिंग और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन समन्वय दिया गया है जो वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी लवर्स को काफी पसंद आने वाला है। कंपनी का कहना है कि इस कैमरे में 10-बिट स्टिल इमेज के लिए नया एचएलजी (एचईआईएफ) फॉर्मेट, लगाया गया है जिसमें आपको हाई रेजोल्यूशन जूम, स्किन सॉफ्टनिंग, पोट्रेट, इंप्रेशन बैलेंस और ऑटोफोकस जैसे कई AI एल्गोरिदम वाले फीचर दिए जा रहे हैं। 

इन सारी खूबियों के बारे में कोई भी प्रोफेशनल कैमरामैन आसानी से समझ सकता है और महसूस कर सकता है कि इन सारी खूबियों के साथ एक बेहतरीन फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कैसे की जा सकती है। 

अब बात करते हैं इस कैमरे की उपलब्धता की तो बता दें कि निकॉन का यह कैमरा निकॉन के ही आउटलेट पर मिलेंगे और भारत में इसके जहां-जहां भी आउटलेट्स हैं वहां 25 मई 2023 से ही यह कैमरा उपलब्ध है। 

वहीं अगर इस कैमरे की कीमत की बात करें तो आपको एक बार सुनने में आश्चर्य जरूर लगेगा क्योंकि यह कोई साधारण कैमरा नहीं है यह 128GB सीएफएक्सप्रेस कार्ड के साथ 3,43,995 रुपये में उपलब्ध है। इस कैमरे के साथ आपको रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी भी मिल रही है। तो आप भी प्रोफेशनल कैमरा की जानकारी रखते हैं तो निसंदेह आपको यह कैमरा पसंद आएगा।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर