राहुल गांधी के साथ कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक चलने वाले पदयात्रियों में नौ राजस्‍थान के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2022

जयपुर, 2 सितंबर।  कांग्रेस की प्रस्‍ताव‍ित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले कुल 117 नेताओं में से नौ यात्री राजस्‍थान के होंगे। कांग्रेस ने इन यात्रियों को भारत यात्री का नाम दिया है जिसकी सूची बृहस्‍पतिवार को जारी की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार सात सितंबर से शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा राजस्‍थान के झालावाड़, कोटा, दौसा व अलवर जिलों से होकर भी गुजरेगी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्‍य में इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेता भी प्रदेश यात्रीके रूप में जुड़े सकते हैं। पार्टी ने ज‍िन नेताओं को भारत यात्री के रूप में लिया है उनमेंलगभग सभी वर्गों और प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है।इस सूची में उत्तर प्रदेश से 10, मध्य प्रदेश से 10, महाराष्ट्र से नौ, राजस्थान से नौ, तमिलनाडु से तीन भारत यात्री होंगे। अन्य कई राज्यों को भी इसमें प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कांग्रेस के एक नेता के अनुसार इस यात्रा में जो लोग शुरू से आखिर तक भाग लेंगे वे ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे।’’ कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर भारत जोड़ो यात्राएं निकाली जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli के एक No Handshake पर मचा बवाल, Travis Head की पत्नी को Social Media पर मिली गालियां

UP Power Crisis पर Akhilesh Yadav का BJP पर करारा वार: महा विद्युत संकट से जनता बेहाल

क्या सच में यूरेनियम सौंपने को ईरान तैयार? Trump के आगे तेहरान के हथियार डालने की इनसाइड स्टोरी

Rahul Gandhi युवाओं को PM Modi के खिलाफ भड़का रहे: Giriraj Singh का तीखा वार