रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद के लिये नौ उम्मीदवारों को छांटा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2018

नयी दिल्ली। मंत्रिमंडल सचिव की अध्यक्षता वाली खोज समिति रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर एस एस मूंदड़ा के उत्तराधिकारी के चयन के लिये 10 मई को उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी। उनका तीन साल का कार्यकाल पिछले साल जुलाई में पूरा हो गया है। सूत्रों ने कहा कि कुल प्राप्त करीब 40 आवेदनों में से वित्तीय क्षेत्र नियामकीय नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएसी) ने नौ नामों को छांटा है। इन सभी को 10 मई को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है। नामों में कुछ बैंक अधिकारियों को भी छांटा गया है। इसमें आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एम के जैन तथा एसबीआई के प्रबंध निदेशक एस श्रीराम तथा पी के गुप्ता शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत