By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021
जैसलमेर/जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ जिलों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये। जैसलमेर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज गति कार अनियंत्रित होकर पलट गई और खड्डे मे जा गिरी, जिससे कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस उपनिरीक्षक जेठाराम ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जैसलमेर से दर्शन के लिये तनोट माता के मंदिर जा रहे थे। मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क से 150 फीट नीचे खड्डे में जा गिरी जिससे पांचों को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
चालक का वाहन से नियंत्रण खो जाने की वजह से ट्रक पलट गया और एक खड्डे में जा गिरा। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार निवासी इकबाल (42), संजय (42) और रामानंद (42) और ट्रक क्लीनर सत्यनारायरण (40) के रूप में की गई है। घायल ट्रक चालक और चार अन्य मजूदरों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।