कराची जा रही बस के खाई में गिरने से 9 पाकिस्तानी फौजियों की मौत, 29 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

कराची। दक्षिण बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बस के खाई में गिरने से उसमें सवार पाकिस्तानी नौसेना के कम से कम नौ सुरक्षाकर्मी मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस ग्वादर जिले के ओरमरा क्षेत्र से कराची जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक फौजी छुट्टियों में अपने घर जा रहे थे। अखबार के मुताबिक सहायक आयुक्त बेला जमील बलोच ने कहा कि जब बस लासबेला में बोजी टॉप पर पहुंची तब वह खाई में गिर गई। 

आरंभिक जाँच में पता चला कि बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। बेला ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तान तटरक्षक बल और अन्य बलों के बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की। 

प्रमुख खबरें

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold