Andhra Pradesh में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई और पलट गई, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चित्तूर से पड़ोसी राज्य तेलंगाना जा रही बस में चालक और सफाईकर्मी समेत 37 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग सुरक्षित हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने बताया कि दुर्घटना एक दुर्गा मंदिर के पास चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट सड़क पर सुबह करीब 4:30 बजे हुई। बरदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घाट रोड सड़क से बस के नीचे गिर जाने के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। बस पूरी तरह से घाटी में नहीं गिरी। बस पलट गई... और वहीं फंस गई।’’

उन्होंने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। अधिकारी के अनुसार, संभवतः घने कोहरे के कारण बस चालक दुर्घटनास्थल पर स्थित मोड़ को नहीं देख पाया, जो मोथुगुडेम थाना क्षेत्र में पड़ता है। बरदार ने कहा कि बस यात्री चित्तूर से तेलंगाना के भद्राचलम में श्री राम मंदिर जा रहे थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- वह Media के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते

Sansad Diary: बजट पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का जवाब, लोकसभा से Industrial Relations Bill पास

Ranchi Collectorate को Email से मिली Bomb Threat, मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी

Karachi Firing: पाकिस्तान का कराची शहर गोलियों से दहला, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल