Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, यह विस्फोट क्वेटा-सिबी राजमार्ग पर काम्बरी पुल पर बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मियों के ट्रक के समीप हुआ। काछी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महमूद नोतेजई ने कहा कि प्रारंभिक सबूतों से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था। बहरहाल, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि विस्फोट किस तरह का था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है और विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें: India Taiwan: Foxconn ने चिप्स, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारत से मांगा सहयोग, CEO यंग लियू ने कही ये बात

नोतेजई ने बताया कि बम हमले में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम नौ कर्मियों की मौत हो गयी और 13 घायल हो गए। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे। खबर के अनुसार, बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मी सिबी मेला में ड्यूटी से लौट रहे थे जब उन्हें निशाना बनाया गया। विस्फोट की तीव्रता के कारण ट्रक पलट गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी प्रांतीय पुलिस बल का एक विभाग है जो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और जेलों समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा मुहैया कराता है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana