अमेठी में कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलायें झुलसी, दो की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

अमेठी (उप्र)। अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर दुर्गा पुर के पास एक कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलाएं झुलस गयीं, सभी सुलतानपुर दरगाह से लौट रही थीं। इनमें दो की हालत गंभीर है। अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने शुक्रवार बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास उस समय बड़ा हादसा हुआ जब पेट्रोल भरवा कर जा रही मारुति वैन कार में एकाएक आग लग गई। हादसे में वैन में सवार एक बच्ची समेत नौ लोग झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया जहां बच्ची और उसकी मां की हालत गंभीर है़।

इसे भी पढ़ें: ITR भरने वालों के लिए बेहद जरूरी सूचना, Income Tax Return भरने की ये है आखिरी तारीख

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारुति कार में अवैध रूप से सीएनजी किट लगी थी और एकाएक शार्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। हादसे में आमिना और उमैमा (4) बुरी तरह झुलस गए और उन्हें सुलतानपुर से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया है। वहीं अन्य सभी महिलाओं का इलाज जारी है़। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री