Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

दुबई, आठ नवंबर यमन के हुदैदाह और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे सभी स्वदेश लौट रहे हैं। यमन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘सभी नाविक सुरक्षित और स्वस्थ हैं तथा भारत लौट रहे हैं।

दूतावास हमारे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मिले बहुमूल्य सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए सभी संबंधित लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता है।’’ भारत ने कहा था कि यमनी तट के नजदीक एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरक्षित निकाले गए 19 नाविकों में वे 14 लोग शामिल हैं या नहीं। भारतीय दूतावास ने 23 अक्टूबर को बताया था कि हुदैदाह के पास एक नौका पर सवार सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं, और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए वह संबंधित पक्षों के संपर्क में है।

कुछ अरब मीडिया संस्थानों ने इससे पहले यमन में सक्रिय विद्रोही समूह हूती के प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से बताया था कि सऊदी अरब के बलों ने यमन तट के नजदीक युकार द्वीप के करीब भारतीय नौका को निशाना बनाया। सरी ने कहा था कि नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे और हूती बल उन्हें बचा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान

Egypt के Giza में भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों की भिड़ंत में 7 की मौत और 100 घायल