झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

झांसी (उप्र), आठ नवंबर झांसी में ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टिकट परीक्षक (टीटीई) की पिटाई करने और उनका हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) तोड़ने के आरोप में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे अधिकारी प्रदीप सुडेले ने बताया कि अहमदाबाद से आसनसोल जाने वाली ट्रेन संख्या 19435 शनिवार रात 11 बजकर नौ मिनट पर ललितपुर स्टेशन से रवाना हुई, जिसके कुछ ही देर बाद कुछ यात्रियों ने दो बार अलार्म चेन खींच दी। उन्होंने बताया कि एक कोच में यात्रियों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात टीटीई राम सजीवन यादव स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए वहां पहुंचे।

अधिकारी के मुताबिक, इसी दौरान कोच में मौजूद तीन यात्रियों ने टीटीई के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उनके सरकारी कामकाज के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। सुडेले ने बताया कि इस घटना के कारण ट्रेन का परिचालन 54 मिनट प्रभावित हुआ जिसके बाद ट्रेन शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर पांच मिनट पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।

प्रमुख खबरें

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान

Egypt के Giza में भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों की भिड़ंत में 7 की मौत और 100 घायल