राजस्थान की करीब 90 फीसदी आबादी के पास स्वास्थ्य बीमा होन खुशी की बात : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

जयपुर|  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की करीब 90 फीसदी आबादी के पास स्वास्थ्य बीमा होने पर शनिवार को खुशी जतायी।

उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना के तहत राजस्थान के प्रत्येक नागरिक के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध है। चिरंजीवी योजना एवं आरजीएचएस से जुड़े परिवार अब महंगे इलाज की चिन्ता से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि आयुष्मान भारत योजना को सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना-2011के पात्र परिवारों के साथ राजस्थान की चिरंजीवी योजना की तर्ज पर देश के हर नागरिक के लिए लागू करें जिससे हर परिवार को 10 लाख रुपये के बीमा का लाभ मिल सके।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन