'अब भौजी आएं...या भैया..', भोजपुरी में निरहुआ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, दोनों भाईयों को बताया आजमगढ़ का भगोड़ा

By अंकित सिंह | May 17, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर अब पूर्वांचल के सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। आजमगढ़ की सीट अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस समाजवादी पार्टी की गढ़ के रूप में देखा जाता है। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा ने यहां से जीत हासिल की थी। इस बार भी अखिलेश यादव की ओर से धर्मेंद्र यादव को यहां से उतरा गया है। उनका सामना भाजपा के वर्तमान सांसद और पार्टी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आजमगढ़ में निरहुआ के लिए प्रचार किया है। योगी आदित्यनाथ भी आजमगढ़ में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'जो महंगाई पहले डायन थी, अब महबूबा हो गई है', तेजस्वी का भाजपा पर वार, बोले- PM Modi से नहीं चलता देश

दिनेश लाल ने अपने गाने का उदाहरण देते हुए कहां कि यह पूरी तरीके से फेल हो जाएंगे आजमगढ़ के जनता ने मन बना लिया है। 'अब भौजी आएं..या भैया..हुई आजमगढ़ में जमकर लड़ैया.. आर हों चाहे पार, फैसला अटल रहे.. अखिलेश हुए फरार.. निरहुआ डटल रहे।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह कानून यहीं रहेगा और इसे कोई नहीं हटा सकेगा। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट 14 लोगों को जारी किए जाने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक रैली में मोदी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, आपको जो करना है करें, लेकिन आप सीएए को कभी नहीं हटा पाएंगे। मोदी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा