नीरव मोदी ने लंदन में कंपनी खोली, प्रधानमंत्री सोए हुए हैं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि अरबों रुपये की जालसाजी के आरोपी नीरव मोदी ने ब्रिटेन में फ्लैट खरीदने के साथ एक कंपनी खोल ली है, लेकिन उसके खिलाफ कुछ कदम उठाने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोए हुए हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पांच वर्षों में लोकपाल की नियुक्ति नहीं की क्योंकि वह जांच से डरते हैं।

इसे भी पढ़ें: नकवी बोले, आतंकवाद के समर्थकों को अलग-थलग करने की जरूरत

कांग्रेस नेता ने कहा, 23 फरवरी 2018 को पासपोर्ट रद्द होने के बाद नीरव मोदी छह देश का दौरा करता है। पासपोर्ट रद्द था लेकिन विश्व भ्रमण जारी रहा। यह कैसे हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि जो चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी नीरव मोदी की कंपनियों के लेनदेन को देख रही थी उसका नाम पनामा पेपर्स में आया था। खेड़ा ने यह भी दावा किया कि नीरव ने लंदन में  डायमंड होल्डिंग्स  नामक कंपनी खोल ली है और उसने भव्य फ्लैट खरीदा है।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप