नीरव मोदी की हिरासत अवधि बढ़ी, वीडियो लिंक के जरिए हुई सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि बृहस्पतिवार को 19 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी गयी। नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की। नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिये अदालत में पेश किया जाता है।

इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिये प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं। यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिये ही हुई थी। अदालत इससे पहले कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। पिछले महीने ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी। उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज होने के बाद यह नीरव मोदी की दूसरी पेशी है।

प्रमुख खबरें

BJP New Team पर RSS की मुहर! Modi के विज़न संग सामाजिक समीकरण पर रहेगा जोर

Bengal में LoP पद पर संग्राम, विधानसभा Speaker के खिलाफ High Court पहुंचीं ममता बनर्जी

Maharashtra में Operation Tiger की चर्चा, Shiv Sena UBT के 16 MLA-6 MP बदल सकते हैं पाला

Bangladesh PM Adviser को Delhi Air Port पर ढाई घंटे रोक कर Dhaka को सख्त संदेश दे दिया गया है