7 साल बाद फिर सुर्खियों में आया 16 दिसंबर केस, पत्रकार ने किया निर्भया के दोस्त से जुड़ा बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2019

नई दिल्ली। 16 दिसंबर की रात को दिल्ली में घटित हई एक वारदात जिसने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया। चलती बस में छह लोगों ने एक लड़की की इज्जत को न सिर्फ तार-तार किया बल्कि अपनी हैवानियत से इंसानियत को भी शर्मसार किया। हम बात कर रहे हैं 'निर्भया रेप केस' की। लेकिन इस घटना के सात साल बाद एक बार फिर निर्भया कांड से जुड़ा मामला सुर्खियों में है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार अजीत अंजुम ने इस केस से जुड़ा बड़ा खुलासा ट्वीटर के जरिए किया है। पत्रकार ने बताया कि अपने दोस्त के साथ हुई दर्दनाक दास्तां सुनाने के बदले घटना के समय साथ रहा उसका दोस्त टीवी चैनलों से पैसे लेता था। अजीत अंजुम के मुताबिक, टीवी चैनलों पर आने के बदले अपने चाचा के साथ मिलकर लड़का पैसों की डील करता था। निर्भया के उस 'दोस्त' के सामने स्टूडियो इंटरव्यू के लिए 70 हजार रुपये दिए गए। खुफिया कैमरे में सब रिकॉर्ड हुआ। फिर उसे स्टूडियो ले जाया गया। दस मिनट की बातचीत के बाद ऑन एयर ही उस लड़के से पूछा गया कि आप निर्भया की दर्दनाक दास्तान सुनाने के लिए चैनलों से पैसे क्यों लेते हो?’ लड़की के दोस्त को बेनकाब करने के लिए उन्होंने सितंबर 2013 में स्टिंग भी कराया था, मगर उस स्टिंग को उन्होंने टीवी चैनल पर न चलाने का फैसला किया था।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट