निर्भया मामला: फांसी पर रोक लगाने की दोषियों की याचिका पर कोर्ट ने तिहाड़ को भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे दोषियों की याचिका पर शुक्रवार को जवाब देने को कहा। इस याचिका में एक फरवरी को तय उनकी फांसी पर रोक की मांग की गयी है ।  विशेष न्यायाधीश ए के जैन ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक इस याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा। 

इसे भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों की आखिरी चाल, कानूनी ''तिकड़मबाजी'' से टल सकती हैं फांसी की सजा

फांसी की सजा का सामना कर रहे दोषी विनय कुमार शर्मा की ओर से पेश वकील ए पी सिंह ने अदालत से फांसी को अनिश्चितकाल के लिए टाल देने को कहा क्योंकि कुछ दोषियों के कानूनी उपचार अभी बाकी हैं । अभियोजन पक्ष ने कहा कि याचिका न्याय का मजाक है और यह फांसी को टालने की महज एक तरकीब है । 

इसे भी पढ़ें: निर्भया के दोषी मुकेश की याचिका फिर खारिज, अब होकर रहेगी फांसी

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

CSK Camp में MS Dhoni का Masterclass, युवा खिलाड़ियों को दिया पैसे बचाने का गुरुमंत्र