गृह मंत्रालय ने निर्भया केस के दोषी की दया याचिका ठुकराई, राष्ट्रपति को भेजी फाइल

By अंकित सिंह | Dec 06, 2019

गृह मंत्रालय ने 2012 के सामूहिक बलात्कार के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका की फाइल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेज दी है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश की है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी विनय की दया याचिका खारिज कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले चिदंबरम, मामले की पूरी जांच होनी चाहिए

बता दें कि आज ही हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या कर देने के सभी चारों आरोपी सुबह पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए। इस घटना की कई लोगों ने प्रशंसा की जबकि कुछ लोगों ने इस ‘‘न्यायेतर कार्रवाई’’ पर चिंता व्यक्त की। 

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना