गुलाम नबी आजाद जब-जब UP में प्रभारी बनकर आए, कांग्रेस का सत्यानाश ही हुआ: निर्मल खत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की टिप्पणियों को लेकर उत्तर प्रदेश के नेताओं के हमलावर तेवर बरकरार हैं और शनिवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि ‘आजाद जब-जब उत्तर प्रदेश में प्रभारी बनकर आये, कांग्रेस का सत्यानाश ही हुआ है।’ फेसबुक पर एक पोस्ट में खत्री ने आजाद के हालिया बयान का संदर्भ देते हुए लिखा है कि आपने (आजाद ने) कुछ राज्यों का जिक्र किया, दावा किया कि वहां आपके दम पर कांग्रेस की सरकार बनी। लेकिन आप उत्तर प्रदेश को भूल गये जहाँ आप जब-जब प्रभारी बन कर आये कांग्रेस का सत्यानाश किया। उन्होंने कहा कि 1996 में आजाद ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बसपा से समझौता किया, नतीजा कोई खास नहीं रहा और 2017 में सपा से समझौता किया, सीट पहले से निम्नतम संख्सा (7) पर आ गयी। 

उन्होंने कहा कि आजाद जी आपके संघर्ष की तुलना में लाखों कांग्रेसियों ने इस दौर में नेहरू-गांधी परिवार के साथ संघर्ष किया। आजाद द्वारा 23 साल से कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव नहीं होने का मसला उठाए जाने पर खत्री ने लिखा है, ‘‘23 साल से जब आप स्वयं कार्य समिति के मनोनीत सदस्य थे तब यह सवाल क्यों नहीं उठाया।’’ 

इसे भी पढ़ें: CWC की बैठक के नतीजे से संतुष्ट हैं पत्र लिखने वाले कांग्रेसी नेता, बोले- हम विरोधी नहीं, नेतृत्व को कभी चुनौती नहीं दी 

उन्होंने कहा कि मेरी भी राय में हर स्तर पर चुनाव होना चाहिए लेकिन आप जैसे नेताओं ने ही मनोनयन के रास्ते को बेहतर समझा और उसका आनन्द लिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 23 नेताओं की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य नसीब पठान ने शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद को पार्टी से बाहर निकाल देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आजाद को बहुत कुछ दिया किंतु उन्होंने वफादारी नहीं की।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत