विकसित भारत के लिए बैंकिंग क्षेत्र का कायाकल्प, Finance Minister Nirmala Sitharaman जल्द गठित करेंगी High-Level Committee

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2026

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने 2026-27 के बजट में ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा था। इसका उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र की व्यापक समीक्षा करना और इसे भारत की वृद्धि के अगले चरण के अनुरूप बनाना है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दो दिवसीय ‘पीएसबी कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन की घोषणा जल्द होगी... समिति की घोषणा जल्द की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि समिति सरकार को अपने विचार और सिफारिशें देगी। सीतारमण ने एक फरवरी, 2026 को अपने बजट भाषण में कहा था, ‘‘मैं ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव करती हूं, ताकि क्षेत्र की व्यापक समीक्षा की जा सके और इसे भारत की वृद्धि के अगले चरण के अनुरूप बनाया जा सके। साथ ही वित्तीय स्थिरता, वित्तीय समावेश और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रमुख खबरें

177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूक्रेन का नागरिक Romania से भारत प्रत्यर्पित

Delhi PUC Centers: दिल्ली में 500 से ज्यादा प्रदूषण जांच केंद्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

पूर्वी Delhi के Vivek Vihar में पुरानी इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, चार घायल

US में Indian Students की संख्या 6 Percent घटी, नए दाखिले 18 फीसदी लुढ़के