अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटी छत्तीसगढ़ की निशु सिंह

By ऋषभ तिवारी | Apr 28, 2021

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की पर्वतारोही निशु सिंह ने अफ्रीका के तंजानिया स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा झंडा लहरा दिया है। माउंट किलिमंजारो  की ऊँचाई 5,895 मीटर है। निशु ने यह कीर्तिमान 22 अप्रैल 2021 को हासिल किया। इन्होंने तीन दिन में चढ़ाई को पूरा करते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही के रूप में अपनी पहचान बना ली। निशु सिंह की इस सफलता पर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का महौल है। इससे पहले निशु सिंह देश की 10 ऊंची पर्वत चोटियां सफलता हासिल कर चुकी हैं। निशु सिंह बिलासपुर के भरनी में रहती हैं। इनके पिता विपिन सिंह सीआरपीएफ से रिटायर्ड जवान है, जो अब एक बैंक में अपनी सेवाएं दे रहे है। चार बहिन-भाईयों में दूसरे नम्बर की निशु सिंह की इस सफलता पर पूरा परिवार खुश है।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव दुल्हे ने पीपीई किट पहनकर रचाया विवाह, पंडित ने भी पहनी पीपीई किट

निशु सिंह के पिता विपिन सिंह ने बताया कि अपनी बेटी निशु पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बताया कि निशु ने अपनी माँ के साथ मिलकर माउंट किलिमंजारो की चोटी फहराने वाले तिरंगे को घर पर ही बनाया था। यही नहीं निशु को पूरा विश्वास था कि वह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर लेंगी। विपिन सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है कि उसने मेरा व पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। विपिन सिंह का कहना है कि अगर सरकार उनकी बेटी की मदद करे तो वही पूरे देश और प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 पदक विजेताओं को World Boxing Championships 2027 में सीधी एंट्री देगी BFI

China बिना सैन्य हमले के ताइवान को बांटना चाहता है, NSC Advisor Alex Huang की चेतावनी

मेटा केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता के रूप में निभानी होगी जवाबदेही: सरकारी सूत्र

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार