सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी, बेटे की शादी का कार्ड किया अर्पित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2018

मुंबई। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने यहां सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा करके पूजा अर्चना की और अपने बड़े बेटे आकाश की हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ मंगनी का पहला निमंत्रण पत्र दिया। परिवार के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।

आकाश और श्लोका 30 जून को दक्षिण मुंबई में स्थित अंबानी के आवास एंटिला में एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया कि नीता अंबानी और उनके छोटे बेटे अनंत के साथ रात करीब सवा आठ बजे यहां प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचीं और वहां करीब 45 मिनट रहीं। 

प्रमुख खबरें

West Bengal: TMC से अच्छा BJP को दे दो वोट, अधीर रंजन का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस की भी आई प्रतिक्रिया

Gangster Goldy Brar की मौत! अमेरिका में गोलियों से भूना, Siddhu Moosewala की हत्या का था मास्टरमाइंड

IPL 2024 के मंच पर Kalki 2898 AD का प्रभास ने किया प्रचार, अभिनेता के लुक की फैंस ने की Batman से तुलना

Sri Lanka के राष्ट्रपति चुनाव में Wickremesinghe का हो सकता है अपने मंत्रिमंडल सहयोगी से मुकाबला