Nita Ambani ने बेंगलुरु के स्टोर से की साड़ियों की खरीददारी, जानें ब्रांड के बारे में क्या कहा

By रितिका कमठान | Dec 17, 2024

देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती है। नीता अंबानी आमतौर पर कई जगह पर शॉपिंग करती दिखती है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी इस बार द हाउस ऑफ अंगड़ी में देखी गई है। ये एक लक्जरी रिटेल ब्रांड है, जहां हथकरघा साड़ियां, कपड़े और विभिन्न जातीय परिधानों में डील करता है। इस आउटलेट में नीता अंबानी गहरे नीले रंग का को-ऑर्ड सेट पहने हुए दिखी। इस स्टोर में जाने से पहले उन्होंने हाथ जोड़कर खड़े लोगों का अभिवादन किया।

नीता अंबानी और हाउस ऑफ अंगड़ी

हाउस ऑफ अंगड़ी का स्टोर, अंगड़ी हेरिटेज, दक्षिण बेंगलुरु के मध्य में 18,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। 600 साल पुराने पारिवारिक व्यवसाय के उत्तराधिकारी के राधारमण द्वारा वर्तमान में संचालित है। यह लक्जरी रिटेल डेस्टिनेशन कांजीवरम सिल्क साड़ियों, कस्टम ब्राइडल वियर और समकालीन डिजाइनों के साथ पारंपरिक बुनाई के मिश्रण में माहिर है।

द हाउस ऑफ अंगड़ी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने नीता अंबानी के आगमन के बाद उनके लिए प्रशंसा पत्र साझा किया। उन्होंने विज़िटर बुक में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन के नोट की तस्वीर भी साझा की। इंस्टाग्राम पर द हाउस ऑफ अंगड़ी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में नीता अंबानी के साथ के राधारमण भी मौजूद हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा गया, "आपकी गर्मजोशी और संरक्षण के लिए धन्यवाद श्रीमती नीता अंबानी।" नीता अंबानी ने भी द हाउस ऑफ अंगड़ी की सराहना करते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, "यहां आकर और अपनी भारतीय विरासत का अनुभव करके बहुत अच्छा लगा।" स्टोर ने उनकी टिप्पणी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा