'रामायण' के सेट से फोटोज हुई वायरल, अरुण गोविल बने राजा दशरथ

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 06, 2024

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' के सेट से काफी फोटो वायरल हो रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरु हुई है। वायरल वीडियो क्लिप में फैंस को फिल्म सिटी में बनाए गए प्राचीन स्तंभों की झलक मिली। जूम के द्वारा शेयर की गई फोटोज के एक नए सेट से कई और तस्वीरें समाने आईं हैं। वायरल तस्वीरों में एक्टर अरुण गोविल को कॉस्ट्यूम दिख रहे हैं, राजा दशरथ के रोल में सेट पर कुछ बाल कलाकारों के साथ सीन्स की शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। वहीं अरुण गोविल को भगवान राम, लक्ष्मण और भरत की भूमिका निभा रहे युवा कलाकरों के साथ बातचीत करते देखा गया। इस दौरान लारा दत्ता को कैकेयी के रुप में सेट पर साड़ी और भारी सोने के गहनों में देखा गया। सूर्पनखा के रोल में एक्ट्रेस शीबा चड्ढा भी नजर आईं। 

लीक हुई फोटोज में बड़ा सा सेट भी दिख रहा है। जो इसे पौराणिक फिल्म की भव्यता को दिखाता है। वहीं जानकारी के मुताबिक एक्टर रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए कठोर आवाज, उच्चारण और कई तरह की ट्रेनिंग से गुजरना होगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नितेश हर संभव कोशिश कर कर रहे हैं कि रणबीर उनके पहले को रोल्स से अलग लगें।

रामायण की कास्ट

रणबीर कपूर अभी भी ट्रेनिंग ले रहे हैं, उम्मीद है कि वह जल्द ही साई पल्लवी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे, उन्हें देवी सीता के रुप में चुना गया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल भी भगवान हनुमान के रोल में होंगे और एक्टर यश रावण की भूमिका निभाएंगे। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुंभकरण की भूमिका निभाने के लिए तैयार है, जबकि विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति के नाम पर सोचा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

पीएम मोदी ने की High-Level Meeting, Middle East संकट पर India की Energy Security पर मंथन

MCD लाया PPP model के तहत दिल्ली स्कूल स्टेडियम सुधार नीति, छात्रों को फ्री कोचिंग

West Bengal के Birbhum में फरार व्यापारी के रिश्तेदार से 28.5 करोड़ नकदी और सोना जब्त

NEET Paper Leak: खड़गे बोले, PM-HM ने चुप्पी साधी, अब कुर्सी बचाने के लिए लाया गया Anti-Paper Leak Bill