इसे तुरंत रिहा करो...निठारी हत्याकांड में आरोपी सुरेंद्र कोली बरी

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2025

2006 के निठारी सीरियल हत्याकांड मामले में एक अहम घटनाक्रम में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया और उसकी दोषसिद्धि को रद्द कर दिया। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने निर्देश दिया कि अगर कोली किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है, तो उसे तुरंत रिहा किया जाए। आदेश सुनाते हुए, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा कि कोली को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि  सुधारात्मक याचिका स्वीकार की जाती है। याचिकाकर्ता को आरोपों से बरी किया जाता है। याचिकाकर्ता को तत्काल रिहा किया जाए। इसके साथ ही निठारी मामले में कोली की 19 साल लंबी कानूनी लड़ाई का अंत हो गया।

इसे भी पढ़ें: White Collar Terrorism बना नया खतरा, क्या Faridabad की Al-Falah University की प्रयोगशाला का उपयोग RDX तैयार करने के लिए किया जा रहा था?

निठारी कांड

निठारी हत्याकांड दिसंबर 2006 में नोएडा के निठारी गाँव में एक घर के पास नाले से कई मानव कंकाल मिलने के बाद प्रकाश में आया था। यह घर व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंढेर का था और सुरेंद्र कोली उनके घरेलू सहायक के रूप में वहाँ काम करता था। पंढेर और कोली दोनों पर 2005 और 2006 के बीच इलाके में कई बच्चों और महिलाओं के अपहरण, बलात्कार और हत्या का आरोप था। केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूरे देश को झकझोर देने वाले इन जघन्य अपराधों से संबंधित 16 मामले दर्ज किए थे। 

प्रमुख खबरें

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए Kajari Teej 2026 पर करें ये 4 विशेष Rituals, नोट करें सही Date और मुहूर्त

Dangal Girl Zaira Wasim के लिए देश से बड़ा है धर्म ! Independence Day Celebration में बच्चियों को नृत्य करते देख भड़कीं पूर्व अभिनेत्री

छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द करने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट, पुलिस ज्यादती पर भी दिया बड़ा आदेश

Supreme Court का बड़ा कदम: आरोपी की फोटो वायरल करने पर केंद्र, X और Meta को भेजा कड़ा नोटिस