नीति आयोग की बैठक में सहभागितापूर्ण शासन पर ध्यान केंद्रित किया गया : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीति आयोग की शासी परिषद की शनिवार को हुई बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच निर्बाध सहयोग और सहभागितापूर्ण शासन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। शाह ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद यह बात कही।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लिया। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच निर्बाध सहयोग और सहभागितापूर्ण शासन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’

उन्होंने कहा कि बैठक में गांवों में गरीबी को शून्य स्तर पर लाने यानी इसे पूरी तरह समाप्त करने के विचार पर गहन चर्चा हुई। मोदी ने गरीबी से निपटने के लिए केवल कार्यक्रम स्तर के बजाय व्यक्तिगत स्तर पर काम करने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Skin Care Tips: ऊनी स्वेटर से खुजली और रैशेज? सर्दियों में स्किन को ऐसे बचाएं

दुनिया पर मिलकर राज करेंगे Trump, Putin और Xi, Veto Power से लैस US, China, Russia की दोस्ती से सब हैरान

Rising Stars Asia Cup में Tilak Varma की अगुआई वाली India A शुक्रवार को भिड़ेगी Nepal से

Health Tips: सर्दी में बीपी क्यों बढ़ता है? जानें असली वजह