Skin Care Tips: ऊनी स्वेटर से खुजली और रैशेज? सर्दियों में स्किन को ऐसे बचाएं

By मिताली जैन | Nov 19, 2026

सर्दियों में नया स्वेटर पहना और गर्दन या बाजू पर चुभन शुरू हो गई। थोड़ी देर में त्वचा लाल हुई, तो लगा कि ऊन से एलर्जी है। ऐसे में समझ नहीं आता कि खुद को ठंड से किस तरह बचाएं कि स्किन को कोई नुकसान ना हो। लेकिन क्या आपको पता है कि ऊन खुद एलर्जन नहीं है। चुभन की बड़ी वजह रेशे की मोटाई है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

ऊनी स्वेटर चुभता क्यों है?

सबसे पहले यह समझते हैं कि ऊनी स्वेटर किन वजहों से चुभता है। वास्तव में रेशा जितना मोटा, ऊन उतनी ज्यादा चुभने वाली। मोटे रेशे सख्त होते हैं और त्वचा पर रगड़ते हैं। मेरिनो और अल्पाका जैसे पतले और मुलायम रेशे कम चुभते हैं। वहीं, वूलमार्क की वेबसाइट के मुताबिक 30 से 32 माइक्रॉन से मोटे रेशे त्वचा को दबाते हैं, तो चुभन और खुजली होती है। यह रगड़ से होने वाली जलन है, इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया नहीं।  

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में Cracked Heels से हैं परेशान तो रात में आजमाएं ये 7 असरदार घरेलू नुस्खे

स्किन का किस तरह रखें ख्याल

अगर आप ठंड के दिनों में ऊनी स्वेटर पहनकर भी स्किन का ख्याल रखना चाहती हैं तो आपको इसकी सही देखभाल करनी होगी। मसलन-

नहाने के तुरंत बाद गाढ़ा, बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर लगाएं
सेरामाइड, हायलूरोनिक एसिड या शिया बटर वाले उत्पाद देखें
गुनगुने पानी से पांच से दस मिनट नहाएं
ऊन और सिंथेटिक की जगह सूती या बांस के कपड़े चुनें
लेयरिंग में कपड़े पहनें, क्योंकि ज्यादा गर्मी से भी खुजली बढ़ सकती है।

स्वेटर पहनने से पहले और बाद में क्या करें

हमेशा अंदर सूती परत पहनें। ऊन सीधे त्वचा पर न आए, इसके लिए हल्की सूती या लिनन की परत रखें।
पतले रेशे चुनें। मेरिनो और अल्पाका का चयन किया जा सकता है। 
स्वेटर हमेशा हल्के डिटर्जेंट से धोएं। रखे हुए ऊनी कपड़े पहनने से पहले हल्के लिक्विड डिटर्जेंट से धोकर हवा में सुखाएं। इन्हें हमेशा अच्छी तरह खंगालें, ताकि झाग न रहे।
नहाने के बाद नमी लॉक करें। इसके लि एलोवेरा जेल, कोको बटर या नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लैनोलिन पर ध्यान दें। लैनोलिन से एलर्जी हो, तो उसकी मौजूदगी वाले मॉइस्चराइजर और कॉस्मेटिक से भी बचें।

रैशेज हो जाएं तो क्या करें?

सबसे पहले स्वेटर उतारें और त्वचा को ठंडा होने दें। स्किन को खुजलाने से बचें। साथ ही, ठंडी सिकाई से फायदा मिल सकता है।
एंटीहिस्टामिन से रिएक्शन में राहत मिल सकती है। हालांकि, किसी भी दवा या क्रीम का ठइस्तेमाल डॉक्टर से पूछकर ही लें।

कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर त्वचा बहुत फटे या उससे खून आए, मवाद, सूजन या बुखार दिखे, या घरेलू देखभाल से फर्क न पड़े, तो डॉक्टर के पास जाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

भरी महफिल में Shraddha Arya ने Gaurav Khanna की एक्स पत्नी Akanksha Chamola पर कसा तीखा तंज!

Malaysia में भारतीयों के लिए Visa Free एंट्री 1 जनवरी 2027 से होगी बंद

Delhi-NCR में Cab हड़ताल का असर, Ola और Uber का किराया 300 से 800 रुपये पहुंचा

दुनिया पर मिलकर राज करेंगे Trump, Putin और Xi, Veto Power से लैस US, China, Russia की दोस्ती से सब हैरान