नीति आयोग उपाध्यक्ष ने टेस्ला से भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

नयी दिल्ली| नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनी टेस्ला से भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण करने का आग्रह किया। उन्होंने कंपनी को आश्वासन दिया कि उसे सरकार से कर रियायत का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: राडिया, अन्य को बैंक ऋण गबन मामले में जांच में शामिल होने को कहा गया

उत्पादों को भेजने से देश में रोजगार का सृजन नहीं होगा। कर रियायतों से संबंधित कंपनी की मांग के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘आइये और भारत में विनिर्माण कीजिए। आपको (टेस्ला) सभी कर लाभ मिलेंगे जो आप चाहते हैं।’’

कुमार ने कहा, ‘‘यह तर्क कि हम भारत में तैयार उत्पादों का निर्यात करके एक बाजार बनाएंगे... एक पुराना तर्क है और हम इससे आगे बढ़ चुके हैं।’’ इस महीने की शुरुआत में, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि उन्होंने टेस्ला को भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने के लिए कहा है। उन्होंने कंपनी से यह भी कहा कि उसे सरकार द्वारा सभी सहायता प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा के साथ नकदी का वजूद भी बना रहेगा: सुब्बाराव

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट