Nitin Desai death case: पुलिस ने ईसीएल के एमडी, तीन अधिकारियों से आठ घंटे पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

मुंबई। मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई की कथित आत्महत्या की जांच कर रही महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार को ईसीएल फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक और तीन अधिकारियों से करीब आठ घंटे पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को ईसीएल अधिकारियों द्वारा लाये गये ऋण कागजात अधूरे मिले और उसने उन्हें फिर से 11 अगस्त को कोल्हापुर थाने आने को कहा। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों द्वारा दी गयी मामले संबंधी जानकारी प्रथम दृष्टया विस्तृत नहीं है। ‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों और टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भव्य सेट तैयार करने वाले कला निर्देशक नितिन देसाई (57) बुधवार को रायगढ़ जिले के कर्जत में अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाये गये थे।

इसे भी पढ़ें: Moradabad riots की जांच रिपोर्ट उप्र विधानसभा में पेश की गयी, भाजपा एवं आरएसएस को ‘क्लीन चिट’

पुलिस ने पहले कहा था कि मामले के जांच अधिकारी (आईओ), देसाई द्वारा स्थापित एनडी स्टूडियो के सलाहकार, वित्तीय सलाहकार और लेखाकार से भी इस मामले में जानकारी जुटा रहे हैं। देसाई की कंपनी ‘एनडीज आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड’ कर्जदाताओं से लिये गए 252 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान नहीं कर सकी थी। इसके बाद राष्ट्रीय कंपनी कानून अधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई शाखा ने कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू की थी। एक अधिकारी ने बताया था कि नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर खालापुर पुलिस थाने में चार अगस्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 34 (साझा इरादा रखना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें एडलवाइस के अध्यक्ष शाह समेत पांच लोगों के नाम शामिल हैं। एडलवाइस ने एक बयान में इस बात से इनकार किया था कि ऋण वसूली के लिए देसाई पर कोई दबाव डाला गया था।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर