CII के सम्मेलन में बोले गडकरी, चीन से निकलने वाले निवेशकों को दी जाएगी हर संभव सहायता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चीन से अपना निवेश समेटकर भारत आने वाली कंपनियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जो कंपनियां भारत आना चाहती हैं उनके समक्ष केन्द्र और राज्यों के स्तर पर उठने वाले तमाम मुद्दों का समाधान किया जायेगा और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराया जायेगा। मौजूदा परिवेश में चीन के खिलाफ बने माहौल को मंत्री ने ‘‘संकट के रूप में संयोग’’ बताते हुये कहा कि वह स्वयं ऐसे मामलों की निगरानी करेंगे और इस तरह के निवेशकों की जरूरतों को राज्यों के समक्ष उठायेंगे और दोस्ताना निवेश माहौल बनायेंगे। 

इसे भी पढ़ें: उद्योग जगत के साथ मंगलवार को वृद्धि की राह पर लौटने का मंत्र साझा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रवासी श्रमिकों की कठिनाई से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुये गडकरी ने कहा, ‘‘प्रवासी श्रमिकों को लेकर मीडिया और अन्य लोगों ने जो ऐसी धारणा बनाई है कि हमारे उद्योग शत प्रतिशत प्रवासी मजदूरों पर निर्भर है, लेकिन जब में इसके विस्तार में जाता हूं तो उसके बाद जो जानकारी मुझे मिलती है तो उसके मुताबिक यह केवल 10 से 20 प्रतिशत के दायरे में है।’’ उन्होंने माना कि लोगों के मन में डर है जिसकी वजह से वे पटना और लखनऊ की तरफ जाने लगे। ज्यादातर प्रवासी श्रमिक बिहार और उत्तर प्रदेश से थे। उनमें से कुछ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तेलंगाना तथा कुछ अन्य मध्य प्रदेश से भी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया