केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में सियाम के 66वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान बताया कि सरकार अक्टूबर 2027 से नया सुरक्षा मानक शुरू करेगी। इसके तहत सड़क हादसों को कम करने के लिए वाहनों की पूरी सुरक्षा व्यवस्था और वैल्यू चेन का परीक्षण होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस में डिमेरिट अंक प्रणाली लागू करने की भी तैयारी है।