Nitin Gadkari का बड़ा दावा, भारत में 2030 तक होंगे दो करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन

By अंकित सिंह | Feb 13, 2023

देश में इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी खूब हो रही है। कार निर्माता कंपनियां अब इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इन सब के बीच केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा दावा किया है। गडकरी ने कहा है कि 2030 तक भारत में लगभग दो करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे ना केवल प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी बल्कि रोजगार भी सृजित होगा। साथ ही साथ देश का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Mahindra XUV 400 का दिख रहा जबरदस्त क्रेज, स्पेशल एडिशन की होगी नीलामी, जानें कीमत और फीचर्स

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के मद में हमारे यहां 16 लाख करोड़ रुपये का आयात होता है और इससे हमारी अर्थव्यवस्था से 16 लाख करोड़ रुपये बाहर जा रहे हैं। गडकरी ने कहा, अब हमको ऊर्जा का आयात करने वाला नहीं, ऊर्जा का निर्यात करने वाला देश बनाना है। यही हमारे प्रधानमंत्री जी का आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना है। निवेशक सम्‍मेलन के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सराहना करते हुए गडकरी ने कहा, पहली बार औद्योगिक विकास, कृषि विकास का विचार कर काफी बड़ा निवेश देश के इतिहास में उप्र में लाने का काम योगी आदित्‍यनाथ ने किया और उनका यह विजन उप्र की तस्‍वीर को बदल देगा। गडकरी ने कहा कि वह अक्सर इस बात को दोहराते हैं कि आंखें दान की जा सकती हैं, लेकिन जीवन में विकास की दृष्टि दान नहीं की जा सकती।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार